Friday, June 14, 2013

उसकी दिल्लगी ...............................................................!!

रोज कहती है तेरे सीने पे सर रख के रात भर जगुंगी,
उसकी दिल्लगी तो देखो यारों ...
सर-ए-शाम ही आज फिर सुला गई पिछली रात की तरह !
मेरे ही दिल में वो बना गई आशियाँ अपनी यारों...,
और मैं शहर भर में ढूंढता रहा उसे पागल के तरह !!

धीरे से सरकती है रात उसकी आँचल की तरह,
चेहरा उसका नज़र आता है झील मैं कमल की तरह !
बरसों बाद आज जब उसको देखा तो दिल को कुछ यूँ लगा,
जैसे प्यासी जमीं पे कोई बरस गया बादल की तरह !!
मुझे तो मौत की खौफ का भी खोफ नहीं है अब ......,
मुझे तो बस अब अपने ही यारों से खौफ आता है!!

Monday, February 18, 2013

किस पे करूँ भरोसा ...................................!!!

क्या बताऊँ यारों अब बताने को कुछ भी नहीं,
ना अब वो दिन है ना वो रात ही रही !
अजीब सी उलझन में ज़िन्दगी उलझी है मेरी,
कभी गम है अपना साया तो कभी बेनाम सी ख़ुशी है,
ना अब वो हैं, ना वो अब मैं हूँ  !
किस पे करूँ भरोसा किस से करूँ शिकवा,
चाहा तो सभी ने पर अपने अपने ढंग से,
रंग तो गया मैं सभी से, पर उनके रंग से !

जाना नहीं  किसी ने मेरी क्या जमी है, क्या ख़ुशी है, 
सब नाम के ही हैं रिश्तें, बर्फ चेहरों पे जमी है, 
फिर भी मैंने तो निभाए सारे रिश्तें दिल-ओ-जां से !
दोस्तों देर से सही मगर.......
आज हमने भी जाना इस जहाँ को,
यही दास्तान-ए-जिंदगी है दुनियां लफ्जों से भरी है 
खुद को बना लो संगदिल यही सीखा हमने इस जहाँ से!

Saturday, February 16, 2013

ख्वाबों में मुलाक़ात तो हो जाती है ! .............................!



हाल-ए-दिल कब तक सूनाते रह गए उनको ,
रोज़ की तरह, रोज़ कोई न कोई नई बात हो जाती है!
 
गम सुनाने के लिए भी, एक और चाहिए हमें,
क्यूंकि फलक से भी अक्सर बरसात हो जाती है!


होती है सुबह फिर ये रात हो जाती है,
चलो अच्छा है सितारों से बात हो जाती है !
 

चाँद  भी हमसे मिलता, अक्सर सिर्फ आधा-आधा,
फिर भी अच्छा है अक्सर हमसे मुलाक़ात हो जाती !

रात की  चांदनी में, नींद का गलिव आ जाना,अक्सर
हसीन है, ख्वाबों में मुलाक़ात तो हो जाती है  ! 

C-DAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर .........................!!

---------------------------------------------------------------------------


आओ सुनो CDAC के सॉफ्टवेर इंजिनियर के जीवन की कुछ सच्ची पंक्तियाँ!
वो देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !

रोड पे भी प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट रटता जा रहा है,
देखो जरा प्रोजेक्ट के बोझ से दबा जा रहा है,
वो देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !

ज़िन्दगी से हार चुका है पर बग्स इसे हरा नहीं सकता है,
अपने एप्लीकेशन के एक एक लाइन इसे रटा हुआ है,
वो देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !

ये नींद में भी सोचता है अब टेक्निकल छोड़ देना है,
ये तो साइंटिस्ट से टेक्निकल ऑफिसर बनता जा रहा ह,
वो देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !


कभी ये Kbps, Mbps से खुश था,
आज देखो इसे Gbps भी कम पड़ रहा है,
कभी टेरा-पेटा की भूख थी, आज देखो जेटा-योट्टा रटता  जा रहा है !
वो देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !

आज कौन से रंग के मोज़े पहने है, ये नहीं जानता है,
कभी P.O.C कभी T.O.T कभी M.O.M में उलझा रहता है,
दिन-पर-दिन एक एक्सेल फाइल बनाता जा रहा है,
वो देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !

दस हजार लाइन के कोड में error ढूंढ लेता है,
मगर दोस्तों की नम आँखे इसे दिखाई नहीं देती हैं,
कंप्यूटर पे हजार विंडोज खूले हैं, पर
दिल की खिड़की पे कोई दस्तक इसे सुनाई नहीं देता है,
ये सैटरडे- सन्डे में भी ऑफिस में पाया जाता है,
वो देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !

रात को  सोता नहीं, क्यूंकि Deadline इसे सता रहा है, 
कोडिंग करते करते पता नहीं इसे बग्स कब माँ बाप बन गए,
देखो इसे बग्स से पड़ेशान माँ बाप का फ़ोन काट रहा है,
किताबों में गुलाब रखने वाला ,सिगरेट के धुएं में खो गया
वो देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !

दिल की ज़मीन से अरमानो की विदाई हो गई,
वीकेंड पे अकेले ही जशन मना रहा है,
वो  देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !

मज़े लेने हो इसके तो पूछ लो सैलरी कब बढ़ा रहा है,
हंसी उड़ानी हो तो पूछ लो "onsite" कब जा रहा है,
वो देखो "onsite" से लौटे दोस्तों की चोकलेट खा रहा है,
खर्चे बढ़ रहे हैं , बाल कम हो रहे हैं
लो फिर से बस छूट गई, ऑटो से आ रहा है !
वो  देखो CDAC का सॉफ्टवेर इंजिनियर जा रहा है !


Gopal Jee Mishra
CNIE , CDAC Bnagalore
gopaljee@cdac.in 

Thursday, January 31, 2013

मैं कहाँ खो गया........................................ !!

क्या बताऊँ दोस्तों मैं कहाँ खो गया इस भीड़ में 
मौसम तो आज भी सुन्हेरा है मगर हाल खो गया ,
वो रोब-ओ-दबदबा, वो सूरते आलम खो गया !
वो हुस्न बे मिसाल, वो जमाल(beauty) खो गया 
डूबे हैं जवाबों में पर सवाल खो गया,
क्या बताऊँ दोस्तों मैं कहाँ खो गया !
उरते जो फिजाओं में थे रफ़्तार न रहे !
उनका क्या बताऊँ मैं, वो दिन ना रहे, 
उनका वो अंदाज़-ऐ बेमिसाल खो गया.
ना ज़मीन रहा, ना वो लोग रहे !
क्या बताऊँ दोस्तों मैं कहाँ खो गया ....?

Sunday, January 27, 2013

तुम मेरी हो, प्यार से नहीं जिद से सही! ..............................!!

तुम मेरी हो, प्यार से नहीं जिद से सही!
नहीं दरवाज़ा जो खुल सकता तो खिड़की सही!
मैंने तो बस यूँ ही पूछा था की ....
मेरी होने में, तेरी बिगरता क्या है ?
वो बोली तेरी होने में, तुमको मिलता क्या है !!
क्या बताऊँ ये तो मैंने सोचा ही नहीं था,,,,,
मेरी होने में उसका, मुझे मिलता क्या है।
मैंने कुछ यूँ समझाने की कोशिस की यारों ..

देख मेरी मोहब्बत एक निशाब जैसा,
देख तेरा चेहरा एक किताब जैसा,
आज भी महकता है मेरे जानो जिगर में,
तेरा चेहरा एक खिलते गुलाब जैसा।
यकीन भी हैं तू मेरे दिल का,
गुमान भी हैं शराब जैसा।।।।
तू वो बासूरी हैं जो रख दूँ होंठ अपनी मैं,
तो दिल को मेरे छू ले रुबाब जैसा ......!!
मैं तो तेरा ऐतबार करता हूँ, दिलो जां से,
इसलिए आज भी इंतज़ार करता हूँ !!
इसलिए आज भी कहता हूँ दुनियां से
तुम मेरी हो, प्यार से नहीं जिद से सही!!


Saturday, September 22, 2012

दोस्ती.............................!

ए दुनियां वालों तुझे क्या कहूँ,
जब अपनों ने ही कुछ कहने ना दिया!
जब जरूरत थी मुझे उनकी......!!
तुम भी सुनो उसने जो कह,,,,,,,,,,,,,,
तलाश करो कोई तुम्हे मिल जायेगा !
दोस्तों मैं क्या कहूँ, उन्हें,,,,,,,,??
हमारी तरह उन्हें कोन चाहेगा!
ज़रूर कोई चाहत भरी नज़रों से देखेगा उन्हें,
मगर आँखें हमारी तरह कहाँ से लायेगा यारों !
उनकी थोड़ी-थोड़ी सांसों के लिए ,,,,,,,,
हमने अपनी ज़िन्दगी बेचीं यारों !
परछाइयों से तंग आके उनके,
हमने अपनी रौशनी बेचीं यारों !
अब जाने भी दो यारों, अब तो
आँखों में मेरे बस आँसू ही रह गए,
वरना दुनियां वालों ने तो दोस्ती भी बेचीं यारों !!

Tuesday, September 4, 2012

उसने कहा.....................................????

उसने कहा अब तुममे पहले सी बात नहीं,
उसे क्या बताना जिंदगी में अब उसका साथ नहीं!

उसके सवाल तो देखो ?

उसने कहा अब भी किसी के आँखों में डूब जाते हो ?
उसे क्या बताना अब किसी की आँखों में वो बात कहाँ !

उसके  बेगरज सवाल तो सुनो ..?
उसने कहा क्यूँ टूट के तुमने चाहा मुझे ?

उसे क्या बताता मेरे वि सीने में दिल है,
मैं कोई पत्थर तो नहीं ......!
उसने कहा मैं वेवफा हूँ ...?
मैंने कहाँ व्फ्फा की मुझे अब तलाश कहाँ !

उसकी नादानी तो देखो।।।?

उसने कहाँ भूल जा मुझको
मैंने कहाँ तुम हकीकत हो कोई ख्वाब नहीं ,
लोग तो ख्वाब नहीं भूलते मैं कैसे हकीकत को भूला दूँ !!

Monday, January 23, 2012

यू तुम मुझसे रूठा ना करो ...................................!!

यू तुम मुझसे खफ्फा क्यूँ हो ?
तुम्हें मुझसे गिला क्या है ?
अचानक बेरुखी क्यूँ इतनी ?

बता भी दो मेरा खता क्या है ?
मनाऊं किस तरह तुम को ?

मुझे इतना तो बतला दो !

मेरी मंजिल मोहब्बत है,
मुझे मंजिल पे पंहुचा दो !


यू तुम खफ्फा ना हो मुझसे !

ये तुम्हारी आँख में पानी
अब मुझे मुझे भी रुला रही है !

ये तुम्हारे नर्म होंटों की गिला
अब मुझे भी उदासी दिला रहा !

अब चलो मुस्कुरा भी दो 
तुम्हारे मुस्कुराने से,
मेरा दिल मुस्कुराता है !

यू तुम मुझसे रूठा ना करो 
तुम्हारे रूठ जाने से,
मेरा दिल टूट जाता है !!

!!------Mishra--------!! 

Friday, January 6, 2012

ख़ुशी है तेरे आने की.......!!

तेरे आने के आसरे पे काटें हैं ज़िन्दगी के दिन
ख्वाब-ओ-ख्याल हो गए थे मेरी ख़ुशी के दिन !!

तुम आए हमारे आशियाँ में, ये खुदा की कुदरत है
कभी हम तुमको, कभी अपने जहाँ को देखते हैं!!

तुम छुप के आये हो डरते हुए मेरे आशियाँ में
किसी और को ना खुदाया खबर करे कोई !!
है खबर गरम चारो ओर तेरे आने की
आज हमारा दिल ख़ुशी में डुब्बा है !!


आज हमे ख़ुशी है तेरे आने की.......!!

Sunday, November 20, 2011

उनसे मुलाक़ात का असर.....! .......................................!!

एक नज़र उसकी कहर ढाती है, 
एक कदम उसकी चाल लहराती है!!

 
दुआ देते हैं हम दीवाने जब तू आती-जाती है, 
गिरतें-उठते हैं लोग और तू हस्ती जाती है!!

कोई मन-ही-मन में हजारों बातें कर लेता है, 
कोई आँखों-आँखों में मुलाकात कर लेता है!!

 
बड़ी मुश्किल होता है उन्हें समझाना, जब

कोई ख़मोश रहकर भी सवाल कर जातें है!!

कुछ मदहोशी तो उसकी बातों की है, 
कुछ नशा तो धीमी बरसात का है !!

 
अरे यारों हमें तुम युही शराबी ना समझो, 
ये दिल पर असर तो उनसे मुलाक़ात का है!! 

ये तो दिल का कसूर है मेरा नहीं यारों जो,

रहता है मेरे सीने में बन के किसी और का यारों!!
  
ना खुदा दिल बनता, ना किसी-को-किसी से प्यार होता, 
ना किसी की याद अति ना किसी का इंतजार होता!!


चालों यारों अब क्या करना.........!
 
जब खुदा ने दिल दिया है तो इसे संभाल के रखों,
ये शीशे से भी नाजूक है, इसे पत्थर से दूर रखना!! 


Sunday, October 30, 2011

जगा देना मुहब्बत के नींद से ....................................!!

वो अरसों से कहती हैं की उन्हें मुझसे मुहब्बत है,
बाद मुद्दत के अब मुझे भी लगा की उनसे मुहब्बत है!!

मैंने उनसे कहा था मुहब्बत तो है मुझे भी तुमसे,
पर यूँ मुझे कभी सोते हुए छोड़ कर मत जाना !!



जगा देना अपनी मुहब्बत के नींद से .....!!

अगर तुम्हे कभी रास्ते बदलना हो तो बता देना,
ना बता कर तुम कभी यूँही सजा मत देना !!

मगर मुझे नहीं मालुम था की मुहब्बत में,
यूँ लोग अचानक कब रास्ते बदल जाते हैं !!

अब उनको ही देखो कहती थी मुहब्बत है,हमसे
पर ना जाने क्या डर था उनको हमसे !!


मेरे लाख कहने के बाद वो रस्ते बदल दिए,
मैं बस सोता ही रहा उनके मुहब्बत के नींद में !!


ना जाने क्या डर उनको हमारे मुहब्बत में,
बिना बताये रास्ते बदल दिए पल भर में !!


शायद उन्हें डर रहा होगा जबर्दस्ती रोकने का ,
क्या उन्हें पता नहीं मुहब्बत में इनके जगह नहीं !!

वो तो चली गई किसी और के रास्ते बिना बातये,
पर उन्हें क्या पता मेरी दर्दे-हालात क्या है !!

काश क्या मैं अब लौट सकूँगा अपने रास्ते ?
क्या बताऊँ अब ये तो मुझे भी ना पता !!

कहाँ हैं अपने रास्ते......................!!

Saturday, October 22, 2011

दोस्ती में वफाई तो करना होगा ........................................!!

दोस्ती का जो किया करते हैं दावा हर वक़्त,
वक़्त पड़ता है तो सब आँख चुरा लेते हैं!!

मैं हैरान हूँ की क्यों उन से हुई थी दोस्ती अपनी,
मुझे कैसे गवारह हो गयी थी दुश्मनी अपनी !!

दोस्तों से इस क़दर सदमे उठाए जान पर, की  
दिल से दुश्मन की अदावत का गिला: ना रहा !! 

अब जब फूलों ने की हमसे बे-वफाई तो, 
अब मैं कैसे करूँ कांटो से सिकायत अपनी!! 

अब जब फूलों ने चुभो दिए खान्ज्हर सीने में मेरे,
तो मैं कांटो से क्या करूँ उमीदे-वफ़ा चाहत्त की !! 

अब तो हमे फूलों से अछे काँटों की दोस्ती ही लगती,
कम से कम कांटे तो बदनाम है दर्द देने के लिए !! 

हमे तो मालूम था की दोस्ती में बे-वफाई नहीं होती!

पर क्या करे दोस्ती की है तो वफाई तो करना होगा, 
दोस्ती में दोस्त के दिए हर दर्द तो सहना होगा...!!

............................Mishra...............................!!
 

Thursday, October 20, 2011

चाँद सी सनम अपनी ..............................................!!

ए सनम जिस खुदा ने तुझे चाँद सी सूरत दी है,
उसी खुदा ने मुझ को भी तुमसे मोहब्बत दी है !!

दिल-व-जान, दीन-ओ-ईमान जो लेना है सनम लेलो,
करेंगे देर देने में ना हम, चाहो तो क़सम लेलो !!

मेरा जो दिल है सनम खानाः है हसीनो के
हज़ारों सूरतें हैं इसमें मगर एक बस्ती है !!

उलट दे ए सनम तू नकाब-ए-रुख को चेहरे से,
कभी तो देख लें हम जड़ा तुम्हारी सूरत!!

बला से जो दुश्मन हुआ है किसी का,
वो काफ़िर सनम क्या खुदा है किसी का!!
.................Mishra........................!!

Sunday, October 16, 2011

वफ़ा होती तो क्या होता ...........................................!!

कितने ही कठिन लम्हे आये मेरी हस्ती में,
अफ़सोस वफ़ा मेरी मुझ को ही न रास आई !!

हम को उनसे वफ़ा की है उम्मीद,
जो नहीं जानते वफ़ा क्या है !!

कल तक तो आशना थे मगर आज ग़ैर हो,
दो दिन में यह मिज़ाज है आगे तो खैर हो !!

जब इतनी बेवफाई पर दिल उसको प्यार करता है,
तो या-रब वह सितमगर बा-वफा होता तो क्या होता !!
तेरी इसी बेवफाई पर फ़िदा होती है जान अपनी,
खुदा जाने अगर तुझमें वफ़ा होती तो क्या होता !!

सच्चे तो कोई ज़ात खुदा के सिवा नहीं,
बुत थे मज़े की चीज़ मगर बा-वफ़ा नहीं !!
..................
Mishra..........................!!

Saturday, October 8, 2011

सुनो ए चाँद सी लड़की.......! ...................................................................!!!

सुनो ए चाँद सी लड़की ....
अभी तुम तितलियाँ पकड़ो, 

या फिर गुड़ियों से खेलो तुम,
या फिर मासूम सी आँखों से,
ढेरों सारा ख्वाब देखो तुम !!

फ़र्ज़-ओ-फैज़-ओ-मोहसिन, 
की किताबें मत अभी पढना,  
ये सब शब्दों के साहिर हैं !! 


ये तुम्हें उल्झा के रख देंगी,
अभी तुम्हें मालूम ही कहां है !!

अभी तुम नहीं जानती ये मुहब्बत के शब्दों में 
हवस और हिज्र होती है, जो तुम्हे तोड़ देगी !
 ऐ चाँद सी लड़की ........

ये इंसानों की बनाई दुनियां है,
मगर इन से कहीं बढ़ कर
यहाँ वहशी-दरिन्दे बस्तें हैं !

ये वो वहशी-दरिन्दे की बस्ती हैं,
जिन की आँखों में मचलते प्यार हैं!


मगर इस मचलते प्यार के पीछे, 
हवस और हिज्र के शिवा कुछ नहीं होता है !


प्यार तो सिर्फ इनके आँखों में होता है दिखाने के लिए,
अभी तुम नहीं जानते इन्हें, अभी तुम्हारी उम्र ही क्या है !!


तुम्हे क्या पता हवस और प्यार के बीच की वो संगीन दूरियां,
ऐ चाँद सी लड़की अभी दूर ही रहो इस दुनिया से तुम !!
 

अभी काची कली हो तुम,
अभी काँटों से मत खेलो!! 

अभी अपनी हथेली पर,
किसी का नाम मत लिखो !!

अभी अपनी किताबों में,
गुलाबी पंखरियाँ मत रखो !
  
अभी शेरों-सायरी में मत उलझो तुम, 
अभी तो तुम्हारी सारी उम्र बांकी है !!

अभी तो तुम्हारे दुपट्टे सम्मभालनें के दिन हैं,
अभी से इसे मत गिराओ तुम, ऐ चाँद सी लड़की 
अभी खुद को सम्भालो तुम !!  

अभी मत गुनगुनाओ तुम, 
अभी मत सुनाओ तुम !!


अभी से इश्क मत सोचो तुम,
अभी तुम्हारी उम्र क्या है,
ऐ चाँद सी लड़की  !!


अभी मत जागो रातों को, ये रात बहुत तन्हा होती है,
ये तुम्हे तन्हाईयों के सिवा कुछ और क्या देगा !!


चन्द तारों के भीड़ में तुम्हे लगेगा सकूँ मिल रहा है,
मगर तुम अभी क्या जानो, ये तन्हा तारें तुम्हे और तन्हा कर देगा !


जा के पूछो किसी मुहब्बत करने वालों से,ऐ चाँद सी लड़की,
अभी मत जागों रातों को ,ऐ चाँद सी लड़की !!


अभी तुम क्या जानती हो मुहब्बत की दुनियां को,
जा के पूछो इस दुनियां में रहने वालों को, ये
दुनिया वाहर से जितनी तुम्हे रंगीन दिखती है,
उतनी ही ये उल्ल्झी है गमें-सीत्म्मगीरी से !!


ऐ चाँद सी लड़की अभी तुम दूर ही रहो,
इस मुहब्बत की दुनियां से अभी उम्र ही क्या है !!
   
अबी सब भूल जाओ तुम, 
सुनो ऐ चाँद सी लड़की  !!


..........Mishra...........!!


This post is dedicated to
one of my good friend!
Now days she's searching 
4true love..........!!

Thursday, September 22, 2011

क्या दिन थे मोहब्बत के ......................!! ........................................................

...........Love Never Die........ 
अजब दिन थे मोहब्बत के
वो अजब दिन थे रफ़ाक़त(Closeness)के,

कभी अगर याद आ जायें तो
पलकों पे सितारे झिल्मीलाते हैं !

किसी की याद में रात को अक्सर
जागना मांमुल था अपना ,

कभी अगर नींद आ भी जाती,तो
हम ये सोच लेते थे,अभी तो वो

हमारे वास्ते रोया नहीं होगा
अभी तो सोया नहीं होगा !
अभी हम भी नहीं रोते,
अभी हम भी नहीं सोते,

और फिर हम जागते थे,
और उसको याद करते थे !

अकेले बैठ कर वीरान दिल आवाद करते थे !

हमारे सामने तारों की झुरमुट में,
अकेला चाँद होता था,जो उसके
हुस्न के आगे बहुत ही माद(feeka) होता था !
पलक पर रस्क करते अन्गिनत रौशन सितारों को,

जो हम तर्तीब(combine)देते थे, तो उसका नाम बनता था !

हम अगले रोज जब मिलते थे, तो
गुजरे रात की हर वे-कली का जिक्र करते थे,
हर एक किस्सा सुनाते थे !

कहाँ किस वक़्त किस तरह से,
दिल धड़का तुम्हे याद करके बताते थे !

मैं जब कहता की जाना ,आज तो
मैं रात को एक पल भी नहीं सोया,
तो वो बीना कुछ कहे खामोश रहती थी!

पर उसकी नींद में डूबी दो झील सी आँखे,
अचानक बोल उठती थी , की तुम झूठ कहते हो!

मैं जब उसको बताता था,की मैंने
रात के रौशन सीतारों में तुम्हारा नाम देखा है,तो

वो कहती तुम झूठ कहते हो, सितारें तो मैंने देखी थी,
और उसमे तुम्हारा नाम लिखा देखा था !

क्या अजब मासूम लड़की थी
मुझे कहती थी लगता है, अब
अपने सितारें मिल ही जायेंगे !

मगर उसको क्या खबर थी ?
किनारे मिल नहीं सकती ,
मोहब्बत के कहानी में !

मोहब्बत करने वालों के,
सितारें मिल नहीं सकते,
मोहब्बत की कहानी में !

मगर मुझे मालूम है की
मोहब्बत करने वालों के,
सितारें कभी मुरझा नहीं सकते,
मोहब्बत की कहानी में !!!

क्या वो अजब मासूम लड़की थी !!
..........Mishra......................!!!
































Wednesday, August 24, 2011

बात चली तेरी आँखों से ...!!

बात चली तेरी आँखों से 
जा पहुंची पैमाने तक !

खींच रही है तेरी उल्फत 
आज मुझे मैख़ाने तक !

इश्क की बातें गम की बातें
दुनया वाले करते हैं  !

किसने शम्मा का दुःख देखा 
कोन गया परवाने तक !

इश्क नहीं है तुम को मुझसे 
सिर्फ इश्क के बहाने करती हो !
  
यूं ही बहाने कायम रखना 
तुम मेरे मर जाने तक !

इतना ही कहना है तुमसे 
मुमकिन हो तो आ जाना!
  
अब आही गये तो रुकना होगा 
आँखों के पथराने तक !

बात चली तेरी आँखों से!
जा पहुंची पैमाने तक !
....................Mishra !

Wednesday, June 1, 2011

जुदाई.......... !!

जुदा होके उनसे हम बिखर से गये,
बिखरे आंसू के मोती हम पिरो ना सके,
तेरी याद में सारी रात सो ना सके !


बह ना जाये आंसू में तस्वीर तेरी 
बस यही सोच कर हम रो ना सके !


वो मील जाते हैं कहानी बनकर 
दिल में बस जाते हैं निशानी बनकर! 


जिन्हें हम रखते हैं अपनी आखो में 
क्यूँ निकल जाते हैं वो पानी बनकर?


ख्यालों को किसी आह्ट की आस रहती है 
निगाहों को तेरी तलाश रहती है !


तेरे बिना कोई कमी नहीं लेकिन 
तेरे बगैर तबियत उदास रहती है! 


समझा ना कोई दिल की बात को, 
दर्द दुनिया ने बिन सोचे ही दे दिया! 


सह गए जो हम अगर दर्द को चुपके से,
तो फिर हमको पत्थर दिल कह दिया! 


अगर हम ना होते तो गज्ज़ल कोन कहता,
आपके चेहरे को कोमल कोन कहता !


ये तो करिश्मा है मोहब्बत का,
वर्ना पत्थर को ताज-महल कोन कहता! 


दर्द से दोस्ती हो गयी यारों, 
ज़िन्दगी बेदर्द हो गयी यारों ! 


क्या हुआ जो जल गया आशियाना हमारा, 
दूर तक रौशनी तो हो गयी यारों !
........................Mishra......................................!

Saturday, April 30, 2011

Last day of my college......

लो अपना जहाँ दुनिया वलों,
हम इस दुनिया को छोर चलें !

जो रिश्ते नाते जोरे थे वो,
रिश्ते नाते तोर चलें !



कुछ सुख के सपने देख चले,
कुछ दुःख के सदमे झेल चले !


तकदीर की आंधी गर्दिश ने,
जो खेल खिलाय अब खेल चले!


हर चीचें तुम्हारी लोटादी, हम
लेके नहीं कुछ साथ चले!


फिर दोष ना देना,ए लोगों
हम देख लो अब खली हाथ चले!


ये राह अकेले कटती है,
यहाँ साथ ना कोई यार चले!


उस पार ना जाने क्या पायें,
इस पार तुझे सब हार चले !


लो अपना जहाँ ये दुनिया वालों,
फिर दोष ना देना ऐ -लोगों !!! 


ये दोस्त लो अब तुम्हे छोर चले,
बस अब तेरी यादें हम ले चले !
पर साथ ना कोई यार चले.....!
Mishra............................!